फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैयाः लेआउट व नक्शे बिना हो रही प्लाटिंग

विज्ञापन
शहरी क्षेत्र में की गई प्लाटिंग। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। सदर तहसील क्षेत्र में बिना लेआउट नक्शा पास कराए धड़ल्ले से कालोनियों की प्लाटिंग की जा रही है। इससे तेजी से विकसित हो रहे नए क्षेत्र में विकास भी नहीं हो पा रहा है। साथ ही मनमाने ढंग से की जा रही प्लाटिंग से शहर की सूरत बिगड़ रही है। इसको लेकर प्रशासन सख्त हुआ और अब नोटिस जारी कर निर्माण कार्यों पर रोक लगानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगरीय क्षेत्र का सीमा विस्तार नहीं हुआ है। इसके बाद भी औरैया शहर से सटे क्षेत्र में भूमाफिया मनमाने ढंग से अवैध कालोनियां बसाने में जुटे हैं। इनमें न तो लेआउट बनाया जा रहा और न ही नक्शे स्वीकृत कराए जा रहे हैं। जगह-जगह नियम विरुद्ध हो रही प्लाटिंग से शहर का विकास तो दूर सूरत और बिगड़ती जा रही है।
अधिकारी इससे अनजान बने चले आ रहे है। जबकि क्षेत्रीय लेखपाल व तहसील कर्मचारियों को सब कुछ मालूम है। यहीं कारण है कि अवैध कालोनियों में नगर पालिका विकास भी नहीं करा पा रहा है। साथ ही शासन को राजस्व का चूना लग रहा है।
विज्ञापन

इधर, प्लाटिंग होने के बाद निर्माण कराने वालों पर प्रशासन ने पिछले कुछ दिनों से शिकंजा कसा और निर्माण कार्य में रोक लगाकर सात लोगों को नोटिस जारी की है। -विनियमित क्षेत्र औरैया के अवर अभियंता भानु प्रताप सिंह ने बताया कि बिना लेआउट व नक्शा पास कराए की जा रही प्लाटिंग करने वालों की सूची तैयार की जा रही है। एक एकड़ से नीचे के लेआउट नक्शे को सदर तहसील से पास किया जाता है। जबकि उससे ऊपर क्षेत्र के नक्शे को कानपुर कार्यालय से पास किया जाता है।
नक्शा पास होने पर लोगों को मिलती हैं यह सुविधाएं
जिले में संबंधित तहसील से एसडीएम को लेआउट नक्शा पास करने का अधिकार होता है। कालोनी बसाने के लिए की जाने वाली प्लाटिंग के नक्शे में सीवर लाइन, पार्क, जलनिकासी की सुविधा समेत अन्य जरूरी सुविधाएं मुहैया कराए जाने की सुविधाओं का जिक्र होता है।
शहर से सटे क्षेत्र, पर शहरी सुविधाओं से हैं दूर
शहरी क्षेत्र में फफूंद रोड, जालौन रोड, समरथपुर, आनेपुर, सुरान, बरमूपुर, बनारसीदास समेत सदर तहसील क्षेत्र के 60-70 ऐसे क्षेत्र हैं, जो शहरी सीमा से जुड़े तो हैं पर शहरी सुविधाओं से अछूते हैं। इसके पीछे का कारण भी यही है कि यहां पर बिना नक्शे और लेआउट पास कराए प्लाटिंग की गई है।
इन्हें जारी हो चुकी नोटिस
नरायनपुर निवासी वेदप्रकाश, नरोत्तमपुर निवासी श्यामलता, बलराम पाल व विमलेश कुमार, पढ़ीन निवासी रामजनम, आर्यनगर निवासी भानु प्रकाश, सुरान निवासी अजीत सिंह को बिना मानचित्र निर्माण कार्य कराने पर नोटिस जारी कर निर्माण रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें