फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: वीर हनुमान मंदिर परिसर में किया गया पौधारोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। एक विचित्र पहल सेवा समिति की ओर से पर्यावरण संरक्षण व शहर को हरा-भरा रखने के उद्देश्य से जीवनधारा पौधारोपण अभियान लक्ष्य-5100 के तहत पौधों का रोपण कराया जा रहा है। शनिवार को समिति के सदस्यों ने जिला अस्पताल व हनुमान जी मंदिर परिसर में तुलसी, गुलाब, बेलपत्र समी, बेला, गुड़हल, हरसिंगार आदि के पौधों का रोपण किया गया। देखभाल की जिम्मेदारी मंदिर के पुजारी अवध बिहारी शुक्ला को सौंपी गई।
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी ने बताया कि श्री हनुमान मंदिर पर भोले बाबा की स्थापना होनी है। पौधारोपण अभियान के अंतर्गत समिति के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण हेतु पर्यावरण प्रेमियों को प्रकृति के श्रृंगार में आगे बढ़कर सर्वाधिक योगदान देना चाहिए। उन्होंने बताया कि समिति की ओर से संचालित जीवनधारा पौधारोपण अभियान के अंतर्गत जो लोग सार्वजनिक स्थानों पर निशुल्क पौधारोपण कराना चाहते हैं या अपने पूर्वजों की स्मृति या बच्चों के नाम से समिति को पौधे भेंट करना चाहते हैं, वह अभियान का हिस्सा बन सकते हैं। पौधारोपण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मनीष पुरवार, अजय पोरवाल, डॉ. मिथुन मिश्रा, आनंद गुप्ता, हिमांशु दुबे, रानू पोरवाल, संजय अग्रवाल, माधव पोरवाल, अनूप विश्नोई, आदित्य पोरवाल, सुनील अवस्थी समेत समिति के कई सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें