फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: आधार कार्ड बनाने आए लोगों की उप डाकपाल से झड़प

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। कस्बा स्थित उप डाकघर में आधार कार्ड बनाए जाने के दौरान विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि उप डाकपाल और आधार कार्ड बनवाने आए लोगों के बीच झड़प हुई। इस संबंध में डाकघर कर्मचारियों की ओर से दो अज्ञात समेत चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। वहीं दूसरे पक्ष ने डाकघर कर्मियों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर अजीतमल कस्बा स्थित उप डाकघर में ग्रामीण क्षेत्रों से आए बच्चे, महिलाएं आदि के आधार कार्ड बनाए जा रहे थे। आधार कार्ड बनवाने वालों की लंबी लाइन लगी थी। आरोप है कि कुछ लोग आधार कार्ड बनवाने आए और वह कार्ड बनाने वाले कर्मचारी अभिषेक से झगड़ा करने लगे। आरोप है कि झगड़ा करने वालों ने लाइन से हटकर जल्दी आधार कार्ड बनाने को कह रहे थे।

इसको लेकर दोनों के बीच नौबत हाथापाई तक जा पहुंची। यह देख उप डाकपाल अवनीश कुमार सिंह भदौरिया ने आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन मामला काफी बढ़ गया। आक्रोशित लोगों का उप डाकपाल से भी विवाद शुरू हो गया। इस दौरान लगभग दो घंटे तक डाकघर का कार्य बाधित रहा।
विज्ञापन




घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। डाकघर के कर्मचारियों ने बताया कि झगड़ा कर रहे लोगों ने उप डाकपाल का गिरेबान पकड़ते हुए गाली-गलौज की। यही नहीं सरकारी दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ की।

पुलिस क्षेत्राधिकारी राम मोहन शर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। दूसरे आरोपी पक्ष की ओर से भी पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय में तहरीर दी गई है। पूरे मामले की जांच की जाएगी। जांच के आधार पर जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें