औरैया/बिधूना। घने कोहरे और ठंडी हवाओं से लोग परेशान हैं। सोमवार सुबह से शाम तक धुंध छाई रही।
दोपहर में थोड़ी देर के लिए सूर्यदेव निकले लेकिन वह भी जैसे लुकाछिपी खेलते रहे। लोगों को ठंड से राहत न मिल सकी।
सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहा। कोहरा छाये रहने से लोगों को दिन में भी वाहनों की लाइट जलानी पड़ी।
वहीं कामकाज के लिए निकले लोगों को जहां भी अलाव जलते मिले वहीं ठहर गए। पूरे दिन सर्द हवाओं ने लोगों को परेशान किया।