फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: चुनाव को लेकर हुई पीस कमेटी की बैठक

Sun, 02 Jun 2024 11:06 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। कोतवाली में लोकसभा चुनाव की आगामी चार जून को होने वाली मतगणना को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मौजूद पूर्व चेयरमैन राम दर्शन कठेरिया ने कहा कि अजीतमल क्षेत्र में हमेशा शांति का माहौल रहा है। यहां लोगो ने हमेशा मिलजुल का त्योहार मनाते रहे हैं। और हम लोग हमेशा चुनाव के नतीजों का सम्मान करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। सीओ राम मोहन शर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया से दूरी बनाएं। खासतौर पर बच्चे मोबाइल लेकर न समझी में भड़काऊ पोस्ट डाल देते हैं। जिससे माहौल खराब हो जाता है। हम लोगों को इससे बचना है और बच्चों को भी समझाना है। उन्होंने नतीजों को घर पर बैठ कर देखने की अपील की। बैठक में कोतवाली प्रभारी राज कुमार सिंह ने बताया कि मतगणना को लेकर किसी भी तरह की अफवाह नहीं फैलानी है। आपके सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक, एक्स ट्विटर, इंस्ट्राग्राम पर पुलिस की नजर बनी हुई है। यदि कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार अफवाह फैलाता है। तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर प्रधान अरविंद पाल, नूरुद्दीन मंसूरी, इकलाख पठान, विश्राम गुर्जर, हिमांशु चौहान, पिंटू गुप्ता सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें