फोटो-21एयूआरपी18- फफूंद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़। संवाद
दिबियापुर। दिल्ली हावड़ा रेल रूट पर स्थित फफूंद रेलवे स्टेशन पर रविवार को हावड़ा से कालका जाने वाली नेताजी एक्सप्रेस निर्धारित समय से छह घंटा देरी से पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। त्योहार से पहले ट्रेनों की यह लेटलतीफी बड़े पैमाने पर यात्रियों को परेशान करने वाली है। फफूंद रेलवे स्टेशन पर इन दिनों अच्छी खासी यात्रियों की भीड़ भी पहुंचनी शुरू हो गई है। रविवार को ट्रेन की देरी से आने के कारण तमाम यात्री प्राइवेट वाहनों से गंतव्य की ओर रवाना हो गए। इसके अलावा दिल्ली की ओर जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस भी एक घंटा देरी से पहुंची। स्टेशन अधीक्षक के अनुसार ट्रेनें गंतव्य स्थान से ही देरी से चली हैं। इसकी यात्रियों को अनाउंस के जरिए सूचना दी जा रही है। (संवाद)