फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कोहरे से चार घंटा लेट कंचौसी पहुंची सवारी ट्रेन

Fri, 26 Jan 2024 01:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
कंचौसी। भीषण ठंड और घना कोहरा ट्रेनो के संचालन में बाधा बन रहा है। जिससे एक्सप्रेस, पैसेंजर सभी तरह की ट्रेने निर्धारित समय से दो से पांच घंटे देरी से चल रही हैं। सुबह चार बजे से पहले कानपुर आने वाली फरक्का एक्सप्रेस आठ बजे के बाद कंचौसी स्टेशन पहुंची, कानपुर जाने वाली सबसे मुख्य शिकोहाबाद कानपुर मेमू 8:20 की जगह 12:20 बजे के बाद स्टेशन पहुंची। उसके 45 मिनट बाद टूंडला से कानपुर जाने वाली एक बजे स्टेशन पहुंची। इस ट्रेन के आने का समय 10:15 बजे हैं। जो तीन घंटे से विलंब से पहुंची। यही हाल कानपुर से टूडला पैसेंजर का रहा जो 8:10 बजे की जगह 10 बजे के बाद स्टेशन से इटावा के लिए रवाना हुई। (संवाद)
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें