दिबियापुर। शिकोहाबाद से कानपुर की ओर जा रही स्पेशल मेमू के एक कोच में बेहोशी हालत में अधेड़ मिला है। गंभीर हालत में उसे सैफई रेफर किया गया है।
सोमवार की सुबह आठ बजे मेमू फफूंद रेलवे स्टेशन पर रुकी। यात्रियों ने रेल प्रशासन को सूचना दी कि कोच में एक अधेड़ बेहोशी हालत में पड़ा है। आरपीएफ सिपाही को उसकी जेब से हरियाणा के भत्तू रेलवे स्टेशन से इटावा तक का टिकट मिला है। माना जा रहा है कि वह हरियाणा से यात्री किसी ट्रेन से शिकोहाबाद आया होगा। जबकि शिकोहाबाद से इटावा के लिए मेमू ट्रेन में बैठा। आरपीएफ थाना प्रभारी रजनीश राय के अनुसार बेहोशी हालत में मिले यात्री को दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है।