फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बदमाशों की दहशत, चोरी और लूट की बढ़ी घटनाएं

Sat, 12 Aug 2023 01:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद। थाना क्षेत्र में बढ़ रही चोरी, लूट की घटनाओं से लोगों में दहशत है। इधर, पिछले कुछ दिनों से सेंगर नदी पुल के शेरपुर सरैया के पास बाइक सवार बदमाशों ने कई वारदातों को अंजाम देकर दहशत फैला रखी है। एक के बाद एक हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

बुधवार रात बदमाशों ने बम्होरी के दुर्गा शक्ति पीठ आश्रम में मुख्य गेट का कुंडा काटकर पीतल के घंटे, मंदिर का कलश, दानपेटी से दस हजार रुपये पार कर दिए। इसके बाद पास के एक अन्य मंदिर से घंटे व कीमती सामान पार कर ले गए।
दो मंदिरों में एक साथ हुई चोरी से लोगों में रोष है। स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त व पूर्व में हुई मंदिरों में चोरी का खुलासा न किए जाने पर लचर कार्रवाई का आरोप लगाया है। एएसपी दिगंबर कुशवाहा ने बताया कि चोरी की घटनाआें का खुलासा करने के लिए पुलिस टीम लगी है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन


लूट, चोरी की घटनाआें पर अंकुश न लग पाना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर रहा है। वहीं गांव के लोगों का आरोप है कि पुलिस की रात में गश्त ग्रामीण इलाकों तक नहीं हो रही है। इससे बदमाश वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
गांव के लोगों ने बताया कि 27 जुलाई की रात नौ बजे शेरपुर सरैया निवासी कल्लू दूधिया औरैया से दूध बेचकर बाइक से गांव आ रहा था। बम्होरी गांव निकलते ही दो बाइक सवार छह बदमाशों ने पीछा रोका। चाकू से हमला कर लूट का प्रयास किया। ग्रामीणों को आता देख बदमाश भाग गए थे। इससे पहले 21 जुलाई की रात नौ बजे औरैया से वापस घर जा रहे दौलतपुर निवासी अखिलेश कुशवाह को दो बाइक सवार बदमाशों ने बाइक लूटने के इरादे से उस पर फायर झोंक कर हमला किया।
एक वाहन के गुजरने पर बदमाश भाग गए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। इधर दो अगस्त को डिलीवरी ब्वाय देवरपुर निवासी मनमोहन के साथ लूट की कोशिश की। पुलिस अभी तक बदमाशों का पता नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें