फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: निवर्तमान सांसद ने बसपा नेता के घर पहुंचकर भाजपा का पटका डाल खिलाई मिठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दिबियापुर। भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद निवर्तमान सांसद रामशंकर कठेरिया, भाजपा पदाधिकारियों के साथ बसपा नेता रामकुमार अवस्थी के घर पहुंचे। यहां पर उन्होंने एवं भाजपा नेताओं ने रामकुमार को भाजपा का पटका पहनाकर मिठाई खिलाई।
इसके बाद उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चा का बाजार गर्म हो गया। हालांकि फोन पर हुई बातचीत में बसपा नेता ने भाजपा में शामिल होने से इन्कार किया है। गुरुवार दोपहर दिबियापुर के एक गेस्ट हाउस में भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। यहां पर कई प्रधान एवं अन्य दलों के लोग भाजपा में शामिल हुए। यहां पर निवर्तमान सांसद ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते चुनाव में जुटने का आह्वान किया। भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता, चेयरमैन दिबियापुर राघव मिश्रा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र कठेरिया, टीटू यादव, ब्लाॅक प्रमुख अजीतमल रजनीश पांडेय, कौशल राजपूत, सीपू चौधरी आदि समेत काफी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में रामकुमार अवस्थी ने फोन पर हुई वार्ता में बताया कि निवर्तमान सांसद डाॅ.रामशंकर कठेरिया घर पर आए थे। वह भाजपा का पट्टा डाले थे, उन्होंने मेरे गले में डाल दिया। सांसद केवल उनसे मिलने आए थे, यदि वह भाजपा में शामिल होंगे तो सभी को पता चलेगा। अभी वह भाजपा में शामिल नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें