फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 11 हजार असलहों में थानों में सिर्फ ढाई हजार जमा

Thu, 13 Apr 2023 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। जिले में नगर निकाय चुनाव को लेकर दुदुंभी बज चुकी है। ऐसे में पुलिस प्रशासन भी निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने को लेकर सक्रियता शुरू कर दी है। खासकर असलहों को मतदान से पूर्व जमा कराए जाने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। मगर पुलिस सक्रिय नहीं है। थाना-कोतवाली में अभी तक ढाई हजार असलहे जमा हो सके हैं।
जिले के छह नगर पंचायतों व एक नगर पालिका अध्यक्ष व सभासद पद के लिए 11 मई को मतदान होना है। आदर्श अचार संहिता के साथ धारा 144 भी लागू है। ऐसे में पुलिस की जिम्मेदारी बढ़ गई है। चुनाव में शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर जिले भर में शस्त्र धारकों को अपने-अपने शस्त्र जमा करने का फरमान जारी किया जा चुका है। जिले भर में 11 हजार से अधिक शस्त्र धारक हैं। जिसमें वर्तमान में अब तक महज 25 सौ से अधिक शस्त्र जमा हो चुके हैं। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही असलहे जमा करा लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
किस थाना क्षेत्र में हैं कितने शस्त्र धारक - थाना/कोतवाली


कुल शस्त्र धारक औरैया





3410 दिबियापुर




1420 सहायल





373
फफूंद






600 अजीतमल





1625 अयाना





300
बेला






450 बिधूना




1504 अछल्दा




715 एरवाकटरा




800
बोले जिम्मेदार-
नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर जिले में आदर्श आचार संहिता लागू है। चुनाव को निर्विध्र संपन्न कराने के लिए जिले भर के थाना-कोतवाली से संबंधित असलहों को जमा कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। मतदान से पूर्व जिले भर के शस्त्र धारकों से असलहों को जमा करवाया जा रहा है। जो शस्त्र धारक नियमत: असलहा जमा नहीं करता है। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लायी जाएगी। दिगंबर कुशवाहा, अपर पुलिस अधीक्षक, औरैया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें