फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओटीएस: अंतिम दिन दो करोड़ रुपये की हुई वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) को लेकर बिजली उपकेंद्रों पर गुरुवार को बिजली चोरी से लेकर बकाया बिल के संशोधन कराते हुए अदायगी कराने वाले उपभोक्ताओं की भारी भीड़ देखने को मिली। जेई से लेकर एसडीओ व अन्य अभियंता व बाबू सुबह से लेकर देर रात तक काम में जुटे रहे। उपभोक्ता कतारों में नजर आए। देर रात तक चली कवायद के बाद रजिस्ट्रेशन कराने वालों का आंकड़ा 3600 के करीब पहुंच गया।
गुरुवार को ओटीएस योजना के अंतिम दिन चली बिजली विभाग की अधिकारियों की कवायद में दो करोड़ रुपये की वसूली उपभोक्ताओं से की गई। पिछले एक माह से चल रही योजना के तहत तकरीबन साढ़े छह करोड़ रुपये वसूला जा सका। वहीं गुरुवार को दिबियापुर उपखंड व औरैया उपखंड को तीन-तीन बिजली चोरी के मामलों का निस्तारण कराया गया। जोकि काफी पुराने थे।
विज्ञापन

योजना के तहत अदायगी करने वाले लोगों की भारी भीड़ उपकेंद्रों पर पूरे दिन देखने को मिली। वहीं बिल अदा करने से लेकर संशोधन कराने के लिए उपभोक्ता अभियंताओं के इर्दगिर्द गुहार लगाते नजर आए।
अंतिम दिन दो करोड़ रुपये की वसूली हुई है। प्रत्येक केंद्र की मानीटरिंग कराई जा रही है। सभी जगह उपभोक्ताओं में बिल अदायगी को लेकर उत्साह देखने को मिला। 3600 लोगों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन कराया है। - ब्रजमोहन, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन


कई जगह लगे कैंप
औरैया। एरवाकटरा के उमरैन कस्बा में अवर अभिंयता रवि वर्मा ने कैंप लगाकर 47 लोगों का रजिस्ट्रेशन कराया। 3.7 लाख रुपये की वसूली की गई। वहीं हर्राजपुर स्थित ककोर पावर हाउस व माखनपुर में भी कैंप लगाए गए। यहां कुल 15 लाख की वसूली की गई। अवर अभियंता विवेक खरे समेत एसडीओ अजय यादव, लाइनमैन अरविंद, कपिल कुमार, बृजेश समेत कई कर्मचारी काम में जुटे रहे। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें