दिबियापुर (औरैया)। आशा ट्राफी के लिए 15 जनवरी से चल रहे क्रिकेट मैच का फाइनल मुकाबला 19 फरवरी को खेला जाएगा। इसके पहले दो क्वालीफाइर और एक एटीमिनेटर मैच खेला जाएगा। मंगलवार को आशा ट्राफी के लिए तीन मैच खेले जाएंगे।
दिबियापुर क्रिकेट क्लब (डीसीसी) द्वारा जनता महाविद्यालय सेहुद के मैदान में आशा ट्राफी के लिए 15 जनवरी से क्रिकेट मैच में खेले जा रहे हैं। डीसीसी के पदाधिकारी संतोष कुमार के अनुसार 14 फरवरी को सुबह नौ बजे बजरंग योद्या और एटी चैलेंजर्स, 11 बजकर 30 मिनट पर एमटी सुपर किंग्स और एटी चैलेंजर्स, अपरान्ह डेढ़ बजे डी टेक वारियर्स और विजन हिटर टीमों के बीच क्रिकेट मैच होंगे। 15 फरवरी को सुबह साढ़े 10 बजे क्वालीफाइर मैच और अपरान्ह एक बजे एलीमिनेटर मैच खेला जाएगा। जबकि 16 फरवरी को सुबह साढ़े 10 बजे दूसरा क्वालीफाइर मैच खेला जाएगा। बताया कि 19 फरवरी को फाइनल मैच खेला जाएगा। बताया कि सोमवार को कोई क्रिकेट मैच आयोजित नहीं हुआ।