फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: विसर्जन यात्रा रोकने पर आठ लोगों पर लगा बलवा -

विज्ञापन
विज्ञापन
सहार। विसर्जन यात्रा रोककर महिलाओं से अभद्रता करने व युवकों से मारपीट करने के मामले में पीड़ित ने आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस बलवा, मारपीट, धमकी, यात्रा रोकने व अपमान करने की धारा में रिपोर्ट दर्जकर आरोपियों के गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

सहार निवासी सुभाष शाक्य ने बताया कि गांव में भागवत कथा के समापन पर शुक्रवार को महिलाएं व पुरुष विसर्जन यात्रा लेकर भगवंतापुर की ओर जा रहे थे। बालाजी मंदिर के आगे कुछ लोगों ने यात्रा रोककर महिलाओं से अभद्रता की। सूचना पर सुभाष अपने भाइयों के साथ मौके पर आया और अभद्रता कर रहे लोगों को समझाकर वापस सहार जाने लगा।
आरोप है कि तभी सुभाष व उसके भाई को घेरकर ध्यान सिंह सेंगर, सतेंद्र, विनय प्रताप, आलोक, शिवा, कल्लू, पवन व अंकित ने मारपीट की। मौके पर मौजूद परिजनों व पुलिस ने उन्हें किसी तरह बचाया। इसके बाद आरोपी गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर नामजद आठ आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें