दिबियापुर। दिबियापुर क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित आशा ट्रॉफी में शनिवार को दो मुकाबले हुए। पहले मैच में हॉर्न ओके प्लीज इलेवन ने 72 रनों से तथा दूसरे मुकाबले में माही टेलीकॉम सुपर किंग्स ने 11 रनों से जीत हासिल की।
जनता महाविद्यालय सेहुद के मैदान में पहला मुकाबला हॉर्न ओके प्लीज इलेवन तथा राहुल राइजर्स के मध्य खेला गया। हॉर्न ओके प्लीज इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। टीम ने 15 ओवर में पांच विकेट खोकर 155 रनों का लक्ष्य रखा। सर्वाधिक रन भानु पाल ने 53 गेंदों पर 99 रन बनाए। राहुल राइजर्स की टीम 14.2 ओवर मे 83 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
दूसरा मुकाबला माय टेलीकॉम सुपर किंग्स बनाम डीटेक वॉरियर्स के मध्य खेला गया। माय टेलीकॉम सुपर किंग्स के कप्तान पुनीत दिक्षित ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर में 10 विकेट पर 91 रन बनाए। सर्वाधिक रन अरुण कोहली ने 28 गेंदों पर 24 बनाएं।बाद में खेलने उतरी डिटेक्ट वॉरियर्स की टीम 14.1 ओवर मे 80 रन पर ऑल आउट हो गई। डीटेक वारियर्स की ओर से श्याम बाला ने 24 गेंदों पर 23 रन बनाए। दोनों टीमें में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आयोजकों व दर्शकों ने सम्मानित किया।