फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: करंट की चपेट में आने से किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 01 Jan 2023 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

औरैया जिले में रुरुगंज थाना क्षेत्र के कछपुरा गांव में रविवार रात खेत में सिंचाई के दौरान बगल के खेत में कटीले तारों की बाड़ में बह रहे करंट की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की। कछपुरा निवासी विपिन कुमार 30 पुत्र सत्यप्रकाश रविवार शाम को गांव के महाराज शाक्य की सबमर्सिबल से अपने गेहूं की फसल सींच रहा था।

विज्ञापन


देर रात करीब आठ बजे पर सिंचाई पूरी होने पर विपिन सबमर्सिबल पंप मालिक के लहसुन के खेत में लगे कटीले तारों को पार करने लगा। इसी दौरान वह तारों में बह रहे करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
भाई वेदप्रकाश ने बताया कि घटना की जानकारी तब हुई जब काफी देर तक भाई घर नहीं पहुंचा। इस पर उसने अपनी भाभी सोनी से जानकारी की। जिस पर बताया गया कि अभी कुछ देर पहले ही फोन आया था। विपिन ने बताया था सिंचाई हो गई है सबमर्सिबल बंद करके 10 मिनट में वह घर लौट रहा है।
विज्ञापन


जब काफी देर तक न विपिन घर नहीं लौटा तो चिंता होने पर पत्नी सोनी उसे खेत पर देखने गई तो जहां विपिन को मृत हालत में पड़ा पाया। यह देख पत्नी सोनी के चीख निकल गई। चीख-पुकार सुनकर पड़ोस के खेत पर काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे। जहां किसानों ने मृतक के घर वालों को सूचना दी।

सूचना पर परिजनों के साथ पहुंचे ग्रामीण शव को गांव ले आए और पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर शव को कब्जे में लिया। बिधूना प्रभारी कोतवाल श्रीकेश भारती ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें