फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: राशन की 75 दुकानें बनेगी मॉडल ग्राहकों को मिलेगी सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिले की 75 राशन की दुकानें मॉडल बनाई जाएंगी। इसके तहत राशन दुकान के लिए भवन का निर्माण कराने के साथ ही ग्राहकों के लिए सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। उपभोक्ताओं के लिए वेटिंग एरिया बनाया जाएगा। साथ ही राशन वितरण की प्रक्रिया की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए जाएंगे। शासन का आदेश आने के बाद जिला प्रशासन ने दुकानें चिह्नित करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शासन के आदेश पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रथम चरण में जिले की औरैया, अजीतमल व बिधूना तहसील में 25-25 कुल 75 राशन की दुकानों को मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए दुकान का भवन भी नया बनाया जाएगा।
ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायत और शहरीय क्षेत्र में नगर निकाय निधि या सीएसआर (कॉरपोरेट सोशल रेस्पॉंसिबिलिटी) के तहत इनका निर्माण कराया जाएगा। शासन के आदेश में यह भी स्पष्ट कर दिया गया है कि राशन की दुकान के लिए बनाए जाने वाले भवन में गोदाम के साथ ही ग्राहकों के बैठने के लिए वेटिंग एरिया की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही राशन लेने आने वाले लोगों के लिए पेयजल व
विज्ञापन

अन्य व्यवस्था की जाएंगी। वितरण प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए पूरे परिसर की सीसीटीवी से निगरानी होगी।
शासन का आदेश मिलने के बाद जिला प्रशासन ने दुकानों को चिह्नांकन शुरू कर दिया है। प्रथम चरण में भूमि की उपलब्धता के अनुसार दुकानों का चिह्नांकन कर उन्हें मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा। नए साल में इसके लिए कार्य शुरू हो जाएगा।
टोकन से होगा वितरण कर सकेंगे डिजिटल पेमेंट
मॉडल के रूप में विकसित की जाने वाली दुकानों पर ग्राहकों को लाइन नहीं लगानी पड़ेगी। इसके लिए यहां पर टॉकन व्यवस्था लागू की जाएगी। इसके अलावा कोई ग्राहक राशन की धनराशि का डिजिटल पेमेंट करना चाहता है तो उसके लिए भी व्यवस्था की जाएगी।
यह होंगी व्यवस्थाएं
वेटिंग एरिया। पेयजल की व्यवस्था। सीसीटीवी कैमरे। टोकन से वितरण। डिजिटल पेमेंट। इंटरनेट
बोले जिम्मेदार ---
शासन ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 75 राशन की दुकानों को मॉडल के रूप में विकसित किए जाने के आदेश दिए हैं। दुकानों के चयन का काम चल रहा है। जल्द इसके तहत काम शुरू हो जाएगा। - देवमणि मिश्रा, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें