फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शताब्दी की चपेट में आकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा। रेलवे स्टेशन की पूर्वी साइट पर डूंहल्ला गांव के पास एक व्यक्ति की शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची शव के शिनाख्त का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

दिल्ली से रविवार सुबह शताब्दी एक्सप्रेस कानपुर जा रही थी। अछल्दा रेलवे स्टेशन के डूंहल्ला गांव के पास दस बजकर 18 मिनट पर एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में युवक की मौत हो गई। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर शताब्दी रोकी।
सूचना पर पहुंचे रेलवे कर्मियों व आरपीएफ ने इंजन में फंसे शव के अवशेष निकाले और इंजन चेक कर सात मिनट बाद ट्रेन कानपुर के लिए रवाना की। स्टेशन मास्टर स्टेशन मास्टर आरआर शुक्ला ने रेलवे कर्मियों से मामले की जानकारी ली। थाना प्रभारी ललितकुमार ने बताया मृतक का गला कटा हुआ है, उम्र करीब 30 वर्ष लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके शरीर पर काला पेंट, सफेद शर्ट और दाहिने हाथ में एसके लिखा है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाकर उसके पहचान के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें