तीन दिवसीय शिविर में क्षेत्र के ऊंचा, पड़रिया, हैदरपुर, बिरूहूनी, महाराजपुर, चपटा, हीरापुर, नबलपुर ब्यौरा, प्रतापपुर, सुर्जनपुर आदि गांवों के किसानों, मजदूरों, महिलाओं व पुरुषों के खाते खोले गए। हैदरपुर ग्राम प्रधान मुलायम सिंह दोहरे की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में शाखा प्रबंधक मनीष कुमार यादव ने कहा कि ग्रामीण अधिक से अधिक बचत कर कृषि के लिए केसीसी बनवाएं। इस दौरान शाखा प्रबंधक ने ग्रामीणों को बैंक संबंधी अन्य जानकारियां भी दी। शिविर में सचिन पोरवाल, हरीश दत्त त्रिपाठी, राधेलाल, श्याम जी शुक्ला, मुरारी यादव, सत्य कुमार पांडे, बलराम कठेरिया, प्रतीक त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित रहे