फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मेडिकल कॉलेज की ओपीडी भरा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
ककोर। चिचौली स्थित मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में शुक्रवार दोपहर साढ़े 12 बजे के करीब बारिश के दौरान पानी भर गया। परिसर में बारिश का पानी भर जाने से मरीजों, तीमारदारों से लेकर चिकित्सक व अन्य स्टाफ को भी परेशानी उठानी पड़ी। लगभग एक घंटे तक ओपीडी का कामकाज ठप रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को हुई झमाझम बारिश के बीच लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन मेडिकल कॉलेज पहुंचे मरीजों व तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यहां ओपीडी में एक हजार से ज्यादा पर्चे बने। इस बीच दोपहर साढ़े 12 बजे बारिश शुरू हो गई। ओपीडी केबिन के पास एक पाइप चोक हो जाने से बारिश का पानी ओपीडी के परिसर में भरने लगा। बारिश इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में पूरे परिसर में पानी भर गया।
सूचना पर प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। सफाई कर्मियों को लगाते हुए जलनिकासी व्यवस्था को ठीक किया गया। इसके बाद साफ-सफाई कराई गई। एक घंटे तक ओपीडी में खलबली मची रही। ज्यादातर मरीज व तीमारदार मुख्य गेट के बरामदे में खड़े होकर पानी के निकल जाने का इंतजार करते रहे। वहीं इस दौरान बिजली भी कुछ देर किए गुल रही। प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पाइप चोक हो जाने से पानी भर गया था। जिसे बाहर निकलवाते हुए समस्या को दूर करा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें