फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बारिश से शिविर में पहुंचे महज 15 लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। शहर के मोहल्ला तिलकनगर समीप जमालशाह के पीछे शनिवार को नगर पालिका परिषद की ओर से जलकर, गृहकर व जल मूल्य वसूली का कैंप लगाया गया। दिनभर रुक-रुककर हुई बारिश के चलते शनिवार को महज 15 लोगों ने ही शिविर में पहुंचकर बकाया जमा किया।
नगर पालिका परिषद की टैक्स अधिकारी शैली गुप्ता के नेतृत्व में कैंप का आयोजन किया गया। यहां जलकल बाबू रामआसरे समेत अन्य टैक्स कलेक्टर मौजूद रहे। सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक लगे कैंप में 15 लोगों से तकरीबन 28 हजार रुपये वसूले गए। बता दें कि वित्तीय वर्ष की 31 मार्च की समाप्ति से पहले पालिका बकाया पड़े एक करोड़ से ज्यादा के जलकर, गृहकर व जल मूल्य को वसूलने के लिए अभियान चला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए वार्डों में कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। टैक्स अधिकारी शैली गुप्ता ने बताया कि बारिश के चलते कम लोग कैंप में पहुंचे हैं। 15 लोगों ने तकरीबन 28 हजार रुपये का बकाया जमा किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें