फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: अनाथ बेटी की परवरिश को दी एक लाख की मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
- सफाईकर्मी की मौत पर रज्जू महाराज फाउंडेशन ने दी आर्थिक सहायता
विज्ञापन




फोटो 05 एचएएमपी 28- राठ में सफाईकर्मी के परिजनों को आर्थिक मदद देते शुभांकर बुधौलिया। स्वयं



संवाद न्यूज एजेंसी




राठ (हमीरपुर)। नगर पालिका के संविदा सफाईकर्मी की मौत पर रज्जू महाराज फाउंडेशन ने उनकी बेटी की परवरिश के लिए एक लाख की आर्थिक मदद दी है।



सिकंदरपुरा मोहल्ला निवासी मुन्नालाल भारती नगर पालिका में संविदा सफाईकर्मचारी थे। 4 दिसंबर को उनकी हालत बिगड़ने से मौत हो गई थी। दस साल पहले उनकी पत्नी की मौत हो गई थी। तीन बेटियों में दो की शादी हो गई है। एक बेटी मानसिक रूप से कमजोर है। पिता की मौत के बाद वह बेसहारा हो गई। जानकारी होने पर रज्जू महाराज फाउंडेशन ने मदद के हाथ बढ़ाए। पूर्व सांसद दिवंगत राजनारायण बुधौलिया के भतीजे व नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि शुभांकर बुधौलिया उर्फ गौरव महाराज ने एक लाख की मदद की है। बृहस्पतिवार को मृतक कर्मचारी के भाई मैकूलाल भारती को एक लाख रुपये देते हुए बेटी की परवरिश व पढ़ाई की जिम्मेदारी दी है। उन्होंने कहा कि रज्जू महाराज फाउंडेशन समाजसेवा और दीन दुखियों की सहायता के संकल्प को लेकर चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें