फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: एप डाउनलोड कराकर खाते से पार किए एक लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। कोतवाली क्षेत्र के इकौरापुर निवासी युवक से साइबर ठगों ने ऑनलाइन एप डाउन लोड कराकर एक लाख रुपये खाते से पार कर दिए।
इकौरापुर निवासी मंजीत सिंह पुत्र रूपराम ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया कि चार जुलाई को उसने ऑनलाइन एटीएम कार्ड का पता करने के लिए का कस्टमर केयर नंबर ढूंढ रहा था। तभी उसी नंबर से उसके फोन पर काॅल आ गई। जिस पर बात करने वाले ने बताया कि तुम्हारा एटीएम डिलीवरी बॉय दे जाएगा। इसके लिए आप एक एप डाउन लोड करो। यह कहकर फोन पर बात करने वाले अज्ञात व्यक्ति ने उसे एक एप डाउन लोड करवा दिया।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि मोबाइल में एप डाउन लोड करते ही उसके खाते से पांच-पांच हजार 20 बार कट गए। बैंक को सूचना देकर खाता लॉक कराया, तब तक उसके खाते से एक लाख रुपये कट चुके थे। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर अज्ञात व्यक्ति के पांच मोबाइल नंबरों पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल पंकज मिश्रा ने बताया कि धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें