एक जनवरी 2024 को वृहद असेसमेंट शिविर का होगा आयोजन
इस दौरान टीम ने 24 लोगों में दिव्यांगता के लक्षण मिलने पर उनके प्रमाण पत्र जारी किए। वहीं 70 लोगों को जांच के लिए रेफर किया। जबकि छह लोगों के आवेदन निरस्त किए। वहीं अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से चिचौली स्थित सौ शैया युक्त जिला अस्पताल में एक जनवरी 2024 को वृहद असेसमेंट शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें एलिम्को की टीम के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इस शिविर में जिस जरूरतमंद को उपकरण दिए जाएंगे उनका परीक्षण कर सूची तैयार की जाएगी।