फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: वृद्धा मिली कोरोना संक्रमित, फिर भी लोग बेपरवाह

Tue, 18 Apr 2023 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। जिले में सोमवार को वृद्धा कोरोना संक्रमित मिली है। संक्रमित को कानपुर हैलट में भर्ती कराया गया है। जिले में अब तक 22 संक्रमित मिल चुके हैं, और इनमें से दो लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं। स्वास्थ्य महकमा लोगों को मास्क लगाने व सामाजिक दूरी के पालन की अपील कर रहा है। इसके बावजूद लोग अस्पताल व सड़कों पर बिना मास्क के निकल रहे हैं।
एसीएमओ डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि सोमवार को एक वृद्धा संक्रमित मिली। एक मरीज कन्नौज मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। शेष 18 संक्रमितों को होमआइसोलेशन पर रखा गया है। लोग मास्क जरूर लगाएं और सामाजिक दूरी का पालन करें। इससे कोरोना संक्रमण से बचा जा सके। इधर जिले में कोरोना के बढ़ते मामले के बाद भी लोग बिना मास्क जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं, लेकिन चिकित्सक उन्हें मास्क लगाने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही हाल शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक का है, जहां पर बाजारों में लोगों को कोरोना का डर नहीं है, बिना मास्क के ही खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ रही है। बस अड्डा, रेलवे स्टेशन व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर संजीदगी नहीं दिख रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें