फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: संदिग्ध हालात में वृद्ध की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऐरवा कटरा।
थाना क्षेत्र के पटना में सोमवार सुबह वृद्ध शव जमीन पर संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। छोटे बेटे ने हत्या का आरोप लगा पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ऐरवाकटरा थाना क्षेत्र के ग्राम पटना ऐरवा निवासी रामकुमार पांडेय (70) का शव जमीन पर पड़ा मिला। पड़ोसियों ने घर से बाहर रह रहे छोटे बेटे कांत पांडेय को सूचना दी। मौके पर पहुंचे बेटे ने पिता की हत्या का शक जता पुलिस बुलाई। वृद्ध की हत्या किए जाने की सूचना पर थानाध्यक्ष ऐरवाकटरा सुरेश चंद्र, सीओ बिधूना अशोक कुमार पुलिस बल के साथ पहुंची। टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

छोटे बेटे ने पुलिस को बताया कि पिता बड़े भाई शैलेंद्र व जितेंद्र के साथ रहते थे। उसे घर से अलग कर दिया था। बताया कि पिता तखत पर सोते थे। मगर जब उसे उनकी मौत की जानकारी मिली तो पिता जमीन पर पड़े मिले। पुलिस के पहुंचने पर दोनों बेटे घर पर नहीं मिले। पुलिस ने मृतक के बड़े बेटे शैलेंद्र के पुत्र आनंद से पूछताछ की। मामला संदिग्ध समझकर पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाई।
थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र ने बताया कि सूचना के आधार पर मौके पर पहुंच स्थिति संदिग्ध होने के चलते मौत का सही कारण पता करने को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घटना को लेकर अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


दोनों बेटे घर पर नहीं मिले
वृद्ध की मौत की सूचना पर जब पुलिस गांव पहुंची तो घर पर मृतक की बहू अकेली थी। उसने बताया कि ससुर ने रात में खाना खाया था। इसके बाद उसे कोई जानकारी नहीं है। बताया कि उसके पति शैलेंद्र गाड़ी चलाते हैं और घर से बाहर हैं। छोटे बेटे जितेंद्र के बारे में भी बताया कि वह घर से बाहर है। सीओ अशोक कुमार ने बताया कि पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें