औरैया। युवक ने वृद्ध के साथ मारपीट कर उसे लहूलुहान कर दिया। आरोप है कि युवक ने वृद्ध से 7000 रुपये भी छीन लिए और पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह कोतवाली पहुंचे वृद्ध ने पुलिस को पूरा मामला बताया। गांव जोगीपुर निवासी स्वामीदीन और उसकी पत्नी रामश्री ने बताया कि दो दिन पहले उसके भाई को करंट लग गया था। एटीएम से रुपये निकालने के बाद स्वामीदीन अपने घर जा रहा था। रास्ते में मिहौली के पास गांव के ही एक युवक ने शराब के नशे में उसे रोक लिया। शराब के लिए रुपये मांगे। रुपये देने से इन्कार करने पर युवक ने उसके साथ मारपीट की। कोतवाल ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि मामला संज्ञान में हैं। वृद्ध की ओर से लिखित तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने के बाद जांच की जाएगी।(संवाद)