औरैया। जिले में अंत्योदय और पात्र गृहस्थी के दो लाख 10 हजार कार्डधारकों को अब रिफाइंड, चना और नमक नहीं मिलेगा। कार्ड धारकों को दो चरणों में सात माह तक इनका निशुल्क वितरण किया गया था। सरकार ने इस योजना को आगे नहीं बढ़ाया।
कोरोना काल में जीविकोपार्जन की समस्या को देखते हुए प्रदेश सरकार ने नियमित राशन के साथ दिसंबर 2021 मेें चार माह के लिए रिफाइंड, चना व नमक का वितरण शुरू कराया।
जिससे गरीबों को काफी राहत मिली। दूसरे चरण मेें आपूर्ति धीमी गति से होने के कारण सितंबर तक जुलाई माह के राशन व जून माह के रिफाइंड, चना व नमक का वितरण कराया गया। अब सरकार ने योजना आगे नहीं बढ़ाई है।