फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: अब अंडों पर एक्सपायरी डेट का स्टीकर लगाएं

Sun, 11 Jun 2023 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। अंडे की गुणवत्ता को बरकार रखने व एक्सपायरी डेट की जानकारी देने के कारोबारी को एक्सपायरी डेट की स्टीकर लगानी होगी। साथ ही निर्धारित अवधि से पहले इसकी बिक्री भी करनी होगी। खराब अंडे से होने वाले नुकसान को देखते हुए शासन द्वारा इसकी बिक्री सहित अन्य पहलुओं को लेकर निर्देश जारी किया है। प्रदेश सरकार ने जारी आदेश में कहा है कि विक्रेता अंडे की गुणवत्ता बनाए रखने को अंडे की ट्रे पर स्टीकर, उत्पादन तिथि, पिन कोड अनिवार्य रुप से अंकित करें। उत्पादन तिथि के तीन दिन के अंदर अंडों की बिक्री कर दें।
बाहर से जिन वाहनों में अंडे मंगवाएं, उसमें और व्यवसायी अपने गोदाम व दुकान में कोल्डचेन की व्यवस्था करें। पिन कोड की अनिवार्यता से पता रहता है कि अंडा किस शहर या कस्बे से खरीदा गया है। दुकानदारों का कहना है कि गर्मी में वैसे भी अंडे की डिमांड घंट जाती है। ऐसे में मांग के सापेक्ष ही अंडे मगवाते हैं। थोक व्यापारी ने बताया कि अंडों को कोल्ड चेन में रखने का आदेश मिला है, साथ ही तीन दिन में अंडा बेचना है। ऐसा होना बेहद ही मुश्किल है।
विज्ञापन


फूड प्वाइजनिंग का खतरा ज्यादा
गर्मी के मौसम में पांच से चार दिन बाद अंडे खराब होने लगते हैं। ऐसे में जो लोग इसका सेवन करते हैं, उनकी आतें में सूजन, उल्टी, दस्त, पेट में दर्द और फूड प्वाइजनिंग की आशंका बढ़ जाती है, इसलिए ताजा अंडा ही खाएं।
विज्ञापन


बोले जिम्मेदार -
शासन का निर्देश प्राप्त हुआ है। इस संबंध में संबंधियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया गया है। इसके अलावा खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा बाजार में बिकने वाले अंडों की एक्सपायरी डेट आदि की समय-समय पर जांच की जाएगी। - डॉ. मंशाराम, सीवीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें