फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: अब पांच दिसंबर को होगी निपुण असेसमेंट परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। परिषदीय स्कूलों में 29 नवंबर से होने वाले निपुण असेसमेंट परीक्षा अब पांच दिसंबर को होगी। इसके लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान अजीतमल को जिम्मेदारी दी गई है। परीक्षा के माध्यम से छात्रों का शैक्षिक स्तर सुधारने के प्रयास किए जा रहे हैं। आधी अधूरी तैयारियों के कारण तिथि में परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन

जिले में 1265 परिषदीय स्कूल संचालित है। इनमें एक लाख 33 हजार 531 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। छात्रों का शैक्षिक स्तर जांचने के लिए पांच दिसंबर को परीक्षा कराई जाएगी। पहली बार परिषदीय स्कूल के छात्र-छात्राओं को ओएमआर शीट पर परीक्षा देनी होगी। यूपी बोर्ड की तर्ज पर कराई जा रही इस परीक्षा को संपन्न कराने के लिए प्रत्येक स्कूल में पर्यवेक्षक की तैनाती की जाएगी।
इस परीक्षा को संपन्न कराने के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि प्रश्नपत्रों का हल करते हुए छात्र ओएमआर शीट को भरेंगे। ओएमआर सीट को शिक्षक सरल एप पर स्कैन करेंगे। जांच के बाद परिणाम भी एप के माध्यम से ही प्राप्त होगा।
विज्ञापन

ओएमआर शीट के प्राप्त होते ही स्कूलों में पहुंचाया जाएगा। इससे बच्चों के शैक्षिक स्तर का आकलन किया जाएगा। जिन स्कूलों का शिक्षा का स्तर कमजोर पाया जाएगा, उसमें सुधार के बेहतर प्रयास होंगे। सरकार की मंशा है कि प्राथमिक स्तर की शिक्षा बेहतर और मजबूत बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें