फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: आगरा व लखनऊ रूटों पर अब बढ़ेंगी आठ बसें

Wed, 28 Jun 2023 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। रोडवेज डिपो में बसों का संचालन यात्रियों की बढ़ती डिमांड को लेकर लगातार बदला जा रहा है। बुधवार को इस दिशा में नया फेरबदल किया गया। आगरा व लखनऊ रूट पर चार-चार बसों का संचालन बढ़ाने के लिए कागजी कवायद शुरू की गई। क्षेत्रीय कार्यालय को इसे लेकर पत्राचार किया गया। जुलाई माह के पहले सप्ताह से इनका संचालन भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

आगरा रूट पर अभी तक 11 बसों का संचालन था, जबकि लखनऊ रूट पर नौ बसे संचालित हो रही है। पिछले कई सालों से इन रूटों पर बसों का संचालन बढ़ाया नहीं जा सका था। जबकि चालक-परिचालकों की ओर से यात्रियों की संख्या ज्यादा होने की बात बताई जाती रही है। बुधवार को हुई कार्यशाला में जालौन, इटावा व कानपुर को जाने वाली बसों में दो-दो बसों की कमी कर दी गई। डिपो प्रशासन की माने तो जालौन, कानपुर व इटावा रूट पर खर्च व राजस्व की कमाई में पिछले एक साल से कुछ विशेष अंतर नहीं आ रहा था। ऐसे में कानपुर व इटावा जाने वाली बसों का दायरा आगरा व लखनऊ में मकरना मुनाफा बढ़ा सकता है। एआरएम आरएस चौधरी ने बताया कि आगरा व लखनऊ रूट पर चार-चार बसों की बढ़ोतरी की जाएगी। प्रतिदिन इन रूटों पर यात्रियों की संख्या अधिक है। जुलाई माह के पहले सप्ताह में इनका संचालन शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें