फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: प्रसूता की मौत के मामले में लक्ष्मी हाॅस्पिटल को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिधूना। नगर के लक्ष्मी हास्पिटल में ऑपरेशन के बाद हालत बिगड़ने से प्रसूता की मौत हो गई थी। इस मामले में मृतका के ससुर ने अस्पताल के डॉ. आशीष के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। वहीं देर शाम पहुंचे तहसीलदार ने जांच की। जांच के दौरान किसी भी कर्मचारी के न मिलने पर अस्पताल के बाहर नोटिस चस्पा कर अस्पताल पंजीकरण व डॉक्टरों के प्रमाण पत्र तलब किए गए हैं।
तहसीलदार रणवीर सिंह व स्वास्थ्य विभाग के बिधूना तहसील के नोडल अधिकारी डॉ. सिद्धार्थ वर्मा शुक्रवार शाम को लक्ष्मी हॉस्पिटल पहुंचे। यहां पर कोई भी कर्मचारी व डॉक्टर मौजूद नहीं मिला। इस पर टीम ने पड़ोसियों की मौजूदगी में अस्पताल में नोटिस चस्पा किया है। अस्पताल में चस्पा की गई नोटिस में आधुनिक चिकित्सा पद्धति के लिए इंडियन मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया व उत्तर प्रदेश मेडिकल काउंसिल लखनऊ से प्रैक्टिस को लेकर कराए गए पंजीकरण, चिकित्सा से संबंधित शैक्षिक प्रमाण पत्र, पंजीकरण आदि की जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन

बता दें कि भसोरा बिधूना निवासी चंद्रशेखर ने पुत्रवधू पूजा (26) को गुरुवार शाम प्रसव पीड़ा होने पर लक्ष्मी हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। यहां पर डॉक्टर द्वारा ऑपरेशन कर प्रसव कराया गया। हालत बिगड़ने पर प्रसूता को सैफई भेज दिया गया। जहां उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में मृतका के ससुर ने गलत ऑपरेशन करने व बहू को सैफई छोड़कर डॉक्टर व एक कर्मचारी द्वारा भाग आने का आरोप लगाया गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अस्पताल के डॉ. आशीष के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी सत्यप्रकाश ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना की जांच की जा रही है। जल्द कार्रवाई की जाएगी। वहीं नोडल अधिकारी डॉ. सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि अस्पताल में किसी के न मिलने पर नोटिस चस्पा किया गया है। नोटिस का समय से जवाब न मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें