फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: औरैया में भेड़िये के आतंक का मचा शोर, जांच में मिला कब्र बिज्जू

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के हाईवे स्थित चौराहे के पास एक दुकान के सामने मरे हुए भेड़िये की सूचना गुरुवार को तेजी से फैल गई। जिसके चलते जब इसकी भनक वन विभाग की टीम को लगी तो वन विभाग की टीम भी पहुंच गई। देखने के बाद पता चला कि शव कब्र बिज्जू का निकला।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के पास हाइवे पर स्थित फूटेकुआं चौराहे के पास कई दुकानें स्थित है। जिसमें गांव फूलपुर निवासी नेकराम भी सब्जी की दुकान किए हुए है। जब सुबह दूसरे दुकानदारों ने देखा तो लोगों की भीड़ लग गई। जिसमें वहां आस पड़ोस में रहने वाले लोगों ने बताया कि रात में इसी जानवर से कुत्ते बहुत लड़ाई कर रहे थे। अंत में कुत्तों ने इसे रात में मार दिया होगा। जब इसकी सूचना वन विभाग को दी गई तो भेड़िये का नाम सुनते ही पूर्वांचल में हो रही भेड़ियों की घटना से लोग दहशत में आ गए।
वन विभाग टीम को सूचना पता चली तो फोरेस्टगार्ड किरन देवी अपनी टीम लालजी आदि के साथ मौके पर पहुंची। तब जाकर देखने के बाद पता चला कि भेड़िया नहीं शव तो कब्र बिज्जू का है। जोकि अक्सर कब्रिस्तानों में रहते है। वन विभाग की टीम ने मरे हुए बिज्जू को उठा लिया और जंगल की ओर लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें