हरदोई। महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को सड़क सुरक्षा पर भाषण प्रतियोगिता हुई, जिसमें बीएड प्रथम सेमेस्टर की छात्रा निष्ठा शुक्ला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. नेत्रपाल सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि जीवन अनमोल है, इसलिए ध्यान रखें। सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा, यातायात के नियमों को स्वयं पालन करें और दूसरों को भी इसके महत्व बताए। उन्होंने विद्यार्थियों की नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई।
प्रतियोगिता में विद्यालय के अलावा अन्य विद्यालय के विद्यार्थियों ने भी प्रतिभाग किया। भाषण प्रतियोगिता में बीएड प्रथम सेमेस्टर की छात्रा निष्ठा शुक्ला ने प्रथम, एमकॉम प्रथम सेमेस्टर के देव शुक्ला ने द्वितीय और आर्यकन्या महाविद्यालय की बीए तृतीय वर्ष की छात्रा कंचन प्रभा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का संचालन बीएड के असिस्टेंट प्रोफेसर सैयद अब्दुल वाहिद शाह, डाॅ. संजीव कुमार अग्रवाल, डॉ. मंजू यादव, डॉ. नितिन वाजपेयी, डॉ. रवि अग्रवाल, डॉ. गुरविंदर कौर, डॉ. मिथिलेश कुमार मौजूद रहे।