फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: नए बीडीओ ने संभाली भाग्यनगर की कमान, विकास कार्यों पर की चर्चा

विज्ञापन
फोटो-28-अधीनस्थों के साथ बैठक करते नवागंतुक बीडीओ रजत कुमार। संवाद
विज्ञापन
फफूंद। भाग्यनगर ब्लॉक के बीडीओ रजत कुमार कुशवाहा ने बुधवार को कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों, पंचायत सचिवों और कर्मचारियों के साथ बैठक की। बैठक में बीडीओ ने ग्राम पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने शासन की योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की। बीडीओ ने अधिकारियों और पंचायत सचिवों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समय से पहुंचाया जाए। विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखें। सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरे करने के निर्देश दिए गए। ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण अधिकारियों की प्राथमिकता होनी चाहिए। बैठक में एडीओ पंचायत संतोष तिवारी, पंचायत सचिव मुशीर अहमद और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें