फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में बनेगी धर्म, न्याय और सत्य की राष्ट्रवादी सरकार : ऋतेश्वर

Sun, 22 Oct 2023 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। मैं इतना पक्का हूं कि, अगली बार देश में राष्ट्रवादी सरकार बनेगी। किसी दल का नाम नहीं लूंगा, लेकिन धर्म, न्याय और सत्य के पक्ष में रहने वाले लोगों की सरकार बनेगी। यह बातें दिबियापुर पहुंचे श्री आनंदम धाम पीठ वृंदावन के सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज ने कहीं।
विज्ञापन


नगर के एक होटल में पहुंचे सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज ने कहा कि दुनिया में लोगों की सबसे बड़ी तकलीफ डिप्रेशन की है। पैसे ज्यादा हो गए, एकेडमिक क्वालीफिकेशन ज्यादा हो गई। लेकिन जीविका की विद्या पाने के बहुत उपाय हो गए। इसलिए सेलीब्रिटेज, आईएएस और डाक्टर्स को भी आत्महत्या करते देखा जा रहा है। मानसिक और धार्मिक स्तर पर हमारा विकास हो, इसपर हम नहीं सोचते। यही तनाव का सबसे बड़ा कारण है। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी के कार्यकाल बहुत अच्छा बताया। बताया कि वह सभी देशवासियों के लिए काम कर रहे हैं। वह केवल कहते नहीं, बल्कि काम करके दिखाए हैं। बताया कि वह देश के विभिन्न प्रदेशों में जाकर उत्तर प्रदेश के शासन व्यवस्था की तारीफ करते हैं। साधारण मठ में रहने वाला संत योग्य और कुशल प्रशासक है।
पिछले दिनों स्वामी प्रसाद मौर्य एवं स्टालिन द्वारा हिंदू धर्म को लेकर दिए गए बयानों पर उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति का बोध जितना होता है। उसी के हिसाब के बयान देता है। सनातन धर्म के प्रति स्वामी प्रसाद मौर्य और स्टालिन जैसे लोग कुछ भी बोलते रहते हैं। वह अपनी अज्ञानता का परिचय देते रहते हैं। इस मौके पर दिबियापुर चेयरमैन राघव मिश्रा, रिजोली शर्मा आदि समेत खासी संख्या में उनके अनुयायी मौजूद रहे। यहां मौजूद अनुयायियों ने बताया कि सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज के देश विदेश में लाखों अनुयायी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें