फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: फुटपाथ पर अतिक्रमण से संकरी हुई सड़कें, लगता जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। शासन स्तर से सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने के निर्देश दिए गए थे। कुछ दिन जिला प्रशासन ने इस पर सख्ती से अमल कराया। मगर समय बीतने के बाद सड़कों पर अतिक्रमण पुराने ढर्रे पर है। हालात यह है कि शहर की सड़कें फुटपाथ पर कब्जे होने के कारण संकरी हो गई है। इसकी वजह से प्रमुख बाजार व मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति है। दो पहिया वाहन सवारों के साथ पैदल राहगीरों तक को परेशानी होती है। पुलिस व नगर प्रशासन की बेरुखी की वजह से सड़कें अतिक्रमण से घिर गई है। इसी वजह से दिबियापुर रोड, सुभाष चौक, कानपुर रोड पर दिन में जाम की स्थिति भी बन जाती है। इधर रेहड़ी दुकानदार व दुकानों के सामने होने वाली पार्किंग यातायात व्यवस्था में और भी व्यवधान उत्पन्न कर रही है।

-



सीन-1
फूलगंज, लेडीज मार्केट व बतासा गली अतिक्रमण की चपेट में
-शहर की सबसे व्यस्त गलियों में फूलगंज, लेडीज मार्केट व बतासा गली मानी जाती है। यहां पूरे दिन भीड़भाड़ के बीच बाजार आने-जाने वाले लोगों का ताता लगा रहता है। यहां की गलियां अतिक्रमण के चलते तंग हो चुकी हैं। पूरे दिन जाम की स्थिति बनती है। कई बार दुकानदारों को तहसील व पालिका प्रशासन की ओर से हिदायत दी गई, लेकिन सख्ती के अभाव में अतिक्रमण का कोढ़ दूर न किया जा सका है।
विज्ञापन




सीन-2

प्रमुख सड़कों की चौड़ाई पर्याप्त, कब्जे के चलते सिकुड़ी
शहर के सुभाष चौक से दिबियापुर रोड, कानपुर रोड, ब्लाक रोड, यमुना रोड, फफूंद चौराहा समेत बाईपास व हाईवे के सर्विस लेन पर पर्याप्त चौड़ाई की सड़कें हैं। 30 से 40 फुट का दायरा वाहनों के आवागमन के लिए पर्याप्त है। लेकिन फुटपाथ से लेकर सड़क तक दुकानों का सामान बिखरा रहता है। रेहड़ी व दोपहिया वाहन खड़े होते। पुलिस से लेकर तहसील प्रशासन के अधिकारी पूरे दिन इन मार्गों पर आवागमन करते हैं। अतिक्रमण को लेकर ध्यान नहीं दिया जा रहा।

रात में सड़क की चौड़ाई होती स्पष्ट
शहर की सड़कों पर पूरे दिन बाजार सजा रहता है। मनमाने ढंग से दुकानदार अपना सामान सड़क पर तखत रख सजाते हैं। रेहड़ी के बाद खड़े होने के वाहन से फुटपाथ व सड़क का काफी हिस्सा घिर जाता। ऐसे में आवागमन करने वाले वाहनों के लिए काफी कम दायरा बचता है। 30 फीट चौड़ाई वाली ब्लाक रोड पर 10 मीटर के हिस्से से वाहन निकलते हैं। रात में बाजार बंद होने के बाद सड़क की पर्याप्त चौड़ाई स्पष्ट होती है।

बुलडोजर चला, जुर्माना भी लगा
वर्ष 2022 से लेकर अप्रैल 2023 तक नगर पालिका परिषद, तहसील के अधिकारी व पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर सड़क व फुटपाथ से कब्जे हटवाए। बुलडोजर तक चला। नगर पालिका परिषद की ओर से इस दौरान कब्जा करने वाले अतिक्रमण कारियों पर जुर्माना भी लगाया गया। लगातार हिदायतों का सिलसिला चला, लेकिन कब्जे हटाए न जा सके।
विज्ञापन


सड़क व फुटपाथ पर अतिक्रमण हटाए जाने को लेकर लगातार हिदायत दी जाती है। समय-समय पर सख्ती भी बरती जाती है। जल्द ही अभियान चलाकर एक बार फिर से सड़क व फुटपाथों को खाली कराया जाएगा। - अखिलेश कुमार सिंह, सदर एसडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें