फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौरंग से लदे खड़े ट्रक में घुसी डीसीएम, एक मरा

Fri, 05 Feb 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भीखेपुर हाइवे पुल पर खराब खड़े ट्रक में एक डीसीएम  घुस गई। जिससे डीसीएम सवार चालक की मौके पर मौत हो गई। डीसीएम में सवार चालक का पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गुरुवार सुबह एक डीसीएम जालौन से हरी मटर लेकर इटावा की ओर जा रही थी। तेज रफ्तार डीसीएम का भीखेपुर गांव के निकट हाइवे पर संतुलन बिगड़ गया। अनियंत्रित डीसीएम लहराकर हाइवे किनार खड़े मौरंग लदे ट्रक में घुस गई। डीसीएम के केबिन में फंस जाने से चालक भोला शंकर कठेरिया (45 वर्ष) राम नारायण निवासी शिवली की मौके पर मौत हो गई। केबिन में फंसे चालक के पुत्र  विमल (15 वर्ष) को पुलिस की मदद से केबिन काटकर बाहर निकाला गया। विमल का स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में उपचार जारी है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें