बिधूना दिबियापुर मार्ग पर एक मौरंग से भरा ट्रक खड़्ड में गिर गया। जानकारी के अनुसार रविवार की रात एक मौरंग से भरा ट्रक रामगढ़ के समीप ग्राम पुर्वा छनन के सामने तीखे मोड़ पर अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड्ड में जा गिरा। ड्राइवर और हेल्पर ने कूदकर अपनी जान बचाई। ग्रामीण बताते हैं कि पूर्व मे इस स्थान पर एक पुलिया बनी थी। पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई और प्रशासन ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। इसके चलते कई बार वाहन दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। पिछले महीने एक एसयूवी कार खड्ड में जा गिरी थी। दो महिलाओं की मौत हो गई थी। स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द पुलिया निर्माण कराए जाने की मांग की है। साथ ही रेडियम युक्त स्पीड ब्रेकर भी बनवाए जाने की मांग की है।