फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बेला के युवक की गाजियाबाद में हत्या, परिजनों में कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बेला। बेला थाना क्षेत्र के पुरवा भीखा निवासी युवक की गाजियाबाद की एक कंपनी में विवाद के बाद हत्या कर दी गई। शनिवार की सुबह जानकारी गांव पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन घटना स्थल के लिए रवाना हुए हैं।
भीखा पुर्वा निवासी हरिओम गाजियाबाद की क्रॉसिंग रिपब्लिक की जीएस-सात सोसायटी में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था। शनिवार तड़के उसके पेट में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। इस घटना की जानकारी सुबह गांव पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी होते की परिवार के लोग गांव लोगों के साथ घटना स्थल की ओर रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के प्रशांत ने बताया कि वह तीन भाई है। हरिओम सबसे छोटा था। पिछले वर्ष ही उसका विवाह तिर्वा क्षेत्र के ग्राम कपूरपूर्वा निवासी शिखा से हुआ था। उसका एक पुत्र हरीश भी है। पति की मौत के बाद पत्नी व अन्य परिवार के लोगों का बुरा हाल रहा। परिजनों ने बताया कि हरिओम की हत्या साथी गार्डों ने मिलकर की है। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें