फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबल मर्डर मामले में 10 हजार का इनामी गिरफ्तार

विज्ञापन
30एयूआरपी02 - राजेंद्र कुमार बाजपेई - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। करीब 11 माह पूर्व हुई वकील और उसकी बहन की हत्या के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे 10 हजार के इनामी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

15 मार्च 2020 को पंचमुखी हनुमान मंदिर की जमीन को लेकर चल रहे विवाद में अधिवक्ता मंजुल चौबे व उनकी बहन सुधा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में सपा एमएलसी कमलेश पाठक, संतोष पाठक व रामू पाठक समेत 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। सदर कोतवाली के गोविंद नगर निवासी राजेंद्र कुमार बाजपेई पर पुलिस पर फायरिंग व सरकारी कार्य में बाधा डालने, लोक व्यवस्था भंग करने का मामला भी दर्ज किया गया था। फरार होने पर उस पर 10 हजार रुपये का इनाम रखा गया था। शनिवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गोविंद नगर स्थित घर से राजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। उस पर कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें