फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: नोट- आगरा के लिए ट्रेनों में चोरी करने वाली मां-बेटी गिरफ्तार

Tue, 28 Feb 2023 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। ट्रेनों में यात्रियों का सामान चोरी करने वाली आगरा निवासी मां-बेटी को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई मां-बेटी के पास से पुलिस ने चोरी किए गए तीन मोबाइल व 50 हजार का सामान बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ आगरा, मथुरा समेत कई जनपदों में मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन




फफूंद रेलवे स्टेशन के जीआरपी चौकी प्रभारी जयकिशोर के साथ जीआरपी और आरपीएफ की महिला टीम ने मंगलवार सुबह दो संदिग्ध महिलाओं को फफूंद रेलवे स्टेशन पर पकड़ा। संदिग्धों के पास से एक सोने की अंगूठी, तीन मोबाइल फोन, 1740 रुपये समेत लगभग 50 हजार कीमत का चोरी का सामान बरामद हुआ। चौकी प्रभारी जयकिशोर के अनुसार दोनों महिलाएं आपस में मां-बेटी हैं। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम खुशहाली का नगला राजीव सिनेमा के पास शाहगंज आगरा निवासी सुमन पत्नी मांगे राम उर्फ मांगेला एवं बेटी ने अपना नाम अनीता पत्नी संजू उर्फ राजवीर बताया है।
चौकी प्रभारी ने बताया कि दोनों अंतर जनपदीय शातिर चोर हैं। आरोपियों ने बताया कि वे लोग रेलवे स्टेशनों व ट्रेनों में चोरी करते हैं। जब यात्री अपना बैग, पर्स रखकर और मोबाइल फोन चार्जिंंग में लगाकर सो जाते हैं। तब वे लोग मौका पाकर सामान चुरा लेते हैं। चोरी किए सामान और मोबाइल फोन को आते-जाते लोगों को अपनी मजबूरी बताकर सस्ते में बेच देते हैं।
विज्ञापन

बताया कि दोनों मां-बेटी पर आगरा, मथुरा, इटावा में चोरी और गैंगस्टर एक्ट में मुकदमे दर्ज हैं। 12 फरवरी को कोटा पटना एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे बिहार प्रदेश के वैशाली निवासी आशीष कुमार झा का सामान चोरी के खुलासे का दावा जीआरपी ने किया है। आशीष काशी से मथुरा तक की यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान उनका बैग चोरी हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें