फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बस स्टेशन दिबियापुर में अधिकतर खामियां चार दिन में हुईं दुरुस्त

Sun, 24 Dec 2023 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। लगभग दो माह पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों लोकार्पित दिबियापुर बस स्टेशन पर हैंडओवर होने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। रविवार को यहां हाईमास्ट लाइट के खाली पड़े खंभे में हाईमास्ट एलईडी लगाई गई। इससे पहले शनिवार को परिवहन विभाग एवं पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। 20 दिसंबर को अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आए प्रशासन ने यहां तेजी से काम शुरू करा दिया था। चार दिनों में लगभग सभी कमियां दुरुस्त हो गईं।
विज्ञापन

पिछले तीन वर्षों से दिबियापुर में बन रहे बस स्टेशन लोकार्पण 28 अक्तूबर को ककोर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कर दिया था, लेकिन हैंडओवर की प्रक्रिया पूरी न होने के कारण बस स्टेशन से बसों का विधिवत संचालन शुरू नहीं हो सका। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन विभाग द्वारा कार्यदायी संस्था आवास विकास को बकाया 1.44 करोड़ रुपए नहीं दिए जाने से हैंडओवर प्रक्रिया लंबित पड़ी थी। इस बीच दीपावली के बाद से बस स्टेशन पर काम बंद कर दिया गया। लगभग एक माह तक काम बंद रहने के कारण दिबियापुरवासियों ने बस स्टेशन संचालित होने की उम्मीद छोड़ दी थी।
20 दिसंबर को अमर उजाला ने दिबियापुर बस स्टेशन संचालित न होने की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके साथ ही खबर को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (ट्विटर) पर अधिकारियों को टैग करते हुए ट्वीट किया गया। लखनऊ एवं इटावा के परिवहन विभाग के अधिकारियों ने मामला संज्ञान में लिया। इसके अगले ही दिन परिवहन विभाग एवं आवास विकास विभाग के बड़े अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सख्त दिशा निर्देश दिए थे। इसके बाद अधूरी बाउंड्रीवाल का काम पूरा किया गया। साथ ही बस स्टेशन पर पंखे आदि भी लगाकर चालू कर दिए गए। दिबियापुर से घेरा मार्ग से बस स्टेशन पर बसें आसानी से पहुंच सकें। इसके लिए रैंप भी बनाई गई।
विज्ञापन

शनिवार को परिवहन निगम की एआरएम अपर्णा मीनाक्षी एवं पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता ने बस स्टेशन का निरीक्षण कर बस स्टेशन में रह गई खामियों को दुरस्त करने के लिए निर्देशित किया। रविवार को यहां लगी हाईमास्ट लाइट के खाली पड़े खंभे में हाईमास्ट एलईडी बल्ब लगाए गए। देर शाम बस स्टेशन में लगी सभी लाइटों को चेक करने का काम किया जा रहा है। परिवहन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि घेरा रोड पर बस स्टेशन पर विद्युतापूर्ति के लिए लगाए गए ट्रांसफार्मर को स्थानांतरित कराए जाने के लिए कार्यदायी संस्था से कहा गया है। बस स्टेशन पर अन्य सभी कार्य लगभग पूरे हो गए हैं। नए वर्ष से पहले हैंडओवर की प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद जताई है। इस संबंध में विद्युत विभाग के अवर अभियंता विजय सिंह का कहना है कि ट्रांसफार्मर स्थानांतरित कराने के लिए विभाग में धनराशि जमा होगी। अभी इसके लिए कोई आवेदन नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें