फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैयाः बारिश से मोहल्लों व सड़कों पर जलभराव, दुश्वारियां बढ़ीं

विज्ञापन
बिधूना के पूर्व माध्यमिक स्कूल में भरा पानी। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। बारिश के मौसम में संक्रामक रोगों से बचाव के लिए नालों और नालियों की सफाई कर छिड़काव करने के निर्देश दिए गए थे, पर शासन के इस निर्देश का नगरीय निकाय प्रशासन पर कोई फर्क नहीं पड़ा। जिसका परिणाम यह है कि गुरुवार सुबह से शुरू हुई बारिश से मोहल्लों की गलियों से मुख्य सड़कों तक जलभराव हो गया है। नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है और लोग इसी गंदे पानी से होकर गुजर रहे हैं।
विज्ञापन

नाले और नालियों की साफ-सफाई और संक्रामक रोग से बचाव के लिए नगर निकायों द्वारा लाखों रुपये पानी की तरह बहाया गया। निकाय के जिम्मेदार अधिकारियों का दावा रहा कि बारिश से पहले ही नाले-नालियों की सफाई करा दी गई। मगर बारिश ने इनके दावों की पोल खोल कर रख दी है।
औरैया शहर के बरमूपुर, नारायनपुर, गुरुहाई मोहाल, तिलकनगर समेत कई मोहल्लों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। जलनिकासी व नियमित साफ सफाई न होने से लोग घरों से बाहर निकलने पर हादसे का शिकार हो रहे हैं। शहर की व्यवस्था के हाल तब हैं जब लाखों रुपये पानी की तरह बहाया गया है। ईओ बलवीर सिंह का कहना है कि जिन स्थानों पर जलभराव हो रहा है वहां टीम भेज कर जलनिकासी व साफ-सफाई कराई जा रही है।
विज्ञापन

बिधूना संवाद के अनुसार, गुरुवार सुबह से शुरू हुई बारिश से लोहिया नगर नीम करोड़ी मंदिर गली व सूरजपुर समेत कई मेाहल्लों में जलभराव की स्थिति बनी। नगर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिधूना में जलभराव हो गया। नगर के फीडर रोड पर बने नाले की सफाई न होने से उफनाया बारिश का पानी दुकानों के सामने सड़क पर आकर भर गया। दुकानदार रवि कुमार, राजीव गुप्ता ,राजेश पोरवाल, कौशल कांत, अनूप कुमार आदि ने बताया फीडर रोड पर बने नाले की सफाई न होने भगत सिंह चौराहे के पास सड़क पर पानी ठहर रहा है। इससे परेशानी हो रही है। ईओ बिधूना निषाद मधुरमय ने बताया कि नालों की सफाई लगातार कराई जा रही है। नालों की क्षमता से अधिक बारिश का पानी होने से कुछ देर के जलभराव हो जाता हैं। जबकि नगर में टीमें नालों की सफाई के लिए लगी हैं।

भगत सिंह चौराहे के पास सड़क पर दुकानों के बाहर भरा पानी। संवाद- फोटो : AURAIYA

बिधूना के सूरजपुर मोहल्ले में भरा बारिश का पानी। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें