फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: हाईवे किनारे दो दुकानों से मोबाइल व नकदी चोरी

Fri, 02 Jun 2023 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। हाईवे किनारे इलेक्ट्रानिक व मिठाई की दुकान से बुधवार रात चोरों ने मोबाइल, नकदी समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। एक दुकानदार ने चोरों के ऑटो से आने की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के मौहारी निवासी सुरेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि उसकी हाईवे की सर्विस रोड किनारे इलेक्ट्रानिक की दुकान है। बुधवार रात वह दुकान में सो रहा था। रात 12 बजे के करीब कुछ लोग उसकी दुकान में घुस आए। जब आहट मिली और वह जगा तभी चोर पास में खड़े ऑटो में बैठकर भाग निकले। बताया कि चोरो के जाने के बाद उसने देखा तो पास में रखे दो मोबाइल फोन व पैंट की जेब से 1,500 रुपये गायब थे।
वहीं, बाबरपुर निवासी शिवजीत दुबे ने पुलिस को बताया कि उसकी फुटेकुआं चौराहे के पास मिठाई की दुकान है। बुधवार रात वह दुकान बंद कर एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। दुकान के बाहर उसका छोटा भाई ओमजी सो रहा था। रात में चोरों ने दुकान में घुस कर मोबाइल फोन, गुल्लक से 3,500 रुपये चोरी कर ले गए। जानकारी होने पर उसने यूपी 112 पुलिस को सूचना दी। रात में हाईवे किनारे दुकानों पर हो रही चोरी को लेकर स्थानीय दुकानदारों में रोष है। लोगों ने पुलिस की रात गश्त पर सवाल खड़े किए हैं। कोतवाली प्रभारी मुकेश सिंह ने बताया कि चोरी की जानकारी हुई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें