फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya Crime: बाजार गई नाबालिग अचानक लापता, मां की तहरीर पर अपहरण की रिपोर्ट, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 07 Jul 2023 11:05 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

कोतवाल पंकज मिश्रा ने बताया कि पीडि़ता की तहरीर पर आरोपी छोटू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। किशोरी की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
अपहरण - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में  सदर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बेटी दिबियापुर बाजार करने गई थी। इसके बाद से लापता है। पुलिस ने एक युवक के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी।

विज्ञापन

बताया कि उसकी 15 वर्यीय पुत्री 19 जून को दिबियापुर बाजार करने गई थी। इसके बाद से वह घर नहीं पहुंची। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। इस पर जब जानकारी जुटाई, तो पता चला कि दिबियापुर थाना क्षेत्र के रूरूआ बबीना निवासी छोटू उसकी पुत्री को ले गया है।
इस बात की जानकारी गांव की एक लड़की ने भी उसे दी है। कोतवाल पंकज मिश्रा ने बताया कि पीडि़ता की तहरीर पर आरोपी छोटू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। किशोरी की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें