अछल्दा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर दो ट्रकों के चालक व परिचालक के साथ लूट हो गई। ट्रक मालिक ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला 16 मई की रात 12 बजे का है।
अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव बेबर निवासी अनुज ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसके ट्रक चलते है। बताया कि 16 मई की रात लगभग 12 बजे उसके दो ट्रक बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के 270 किलोमीटर पर किसी काम से खड़े थे। इसी बीच एक्सप्रेसवे पर नीचे से चढ़कर आए चार लोगों ने एक ट्रक के चालक संदीप दुबे से उसका मोबाइल व 10 हजार रुपये नकद लूट लिए।
हेल्पर शिवम का मोबाइल और दूसरे ट्रक के चालक संजू शाक्य निवासी केशवपुर रायपुर थाना बरनाहल व हेल्पर रोहित यादव पुत्र नरवंश सिंह भटपुरी सौरिख कन्नौज से मोबाइल व 11 हजार 300 रुपये की नकदी लूट की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित ने जल्द घटना का खुलासा करने की मांग की। थाना प्रभारी अशोक उपाध्याय ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।