फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बदमाशों ने तीन को लहूलुहान कर की लूटपाट

Sun, 19 Mar 2023 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। बदनपुर चौकी क्षेत्र के बंथरा बाजार के पास मकान में घुसे बदमाशों ने सो रहे किरायेदारों पर हमला बोल कर तीन को बुरी तरह घायल कर दिया। मारपीट के बाद महिलाओं से जेवरात व अन्य सामान लूट ले गए। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से तीन को गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

बिधूना कस्बे के बेला मार्ग पर बंथरा बाजार स्थित पुलिस पिकेट से 50 मीटर खरगपुर निवासी श्यामपाल सिंह के मकान में भिंड निवासी मंगूराम अपनी पत्नी उमा देवी के साथ किराये पर रहकर पानी पूरी का धंधा करते हैं। वहीं, दूसरे कमरे में शिवपुरी सैफई निवासी वेल्डर मुकेश कुमार अपने परिजनों के साथ रहता है। शुक्रवार रात को दोनों किरायेदार परिजनों के साथ सो रहे थे। मकान के पिछले हिस्से की दीवार खुली होने की वजह से रात करीब दो बजे तीन से चार युवक मकान में अंदर दाखिल हो गए।
मुकेश ने बताया कि आहट पाकर जब वह उठा तो दो बदमाश उस पर टूट पड़े। उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। शोरगुल सुनकर बचाने पहुंची पत्नी बबली सास रुक्मिणी व मंगूराम और उसकी पत्नी उमा से भी मारपीट की। मारपीट में मुकेश, बबली व रुक्मिणी को गंभीर चोटें आई। बताया कि बदमाश उमा व उसकी पत्नी से कान के बाले, मंगलसूत्र के साथ अन्य सामान लूट ले गए। पीड़ितों ने घटना की जानकारी 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी बिधूना में भर्ती करवाया।
विज्ञापन

वहां से डॉक्टरों ने मुकेश, बबली व उमा को गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया। पुलिस पिकेट से 50 मीटर दूर लूटपाट हो जाने से लोगों ने पुलिस की सक्रियता पर भी सवाल खड़े किए हैं। पुलिस ने पीड़ितों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू की है। एसपी चारु निगम ने बताया कि बदमाशों की धरपकड़ के लिए एसओजी, सर्विलांस व थाना पुलिस समेत चार टीमें लगाई गई है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
दो जगह नाकाम होने के बाद तीसरे घर को बनाया निशाना
- पुसौली निवासी अनिल सिंह ने बताया कि देर रात कुछ युवक उसके मकान में घुसे थे। परिजनों के जागने पर बदमाश दरवाजे की कुंडी लगाकर भाग निकले। वहीं खरगपुर निवासी राजीव ने बताया कि उसके घर की छत पर भी कुछ युवक पहुंचे थे। परिजनों के जागने के चलते वह खाली हाथ ही वापस लौट गए। इसके बाद युवकों ने बंथरा बाजार में घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें