फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में शामिल होने आई नाबालिक से दुष्कर्म, गर्भवती

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह में आई नाबालिग से मौसेरी बहन के देवर ने फरवरी माह में दुष्कर्म किया। पेट दर्द होने पर परिजनों ने अल्ट्रासाउंड कराया तो वह गर्भवती निकली।
विज्ञापन

इसके बाद नाबालिक के पिता ने मौसेरी बहन व उसके देवर के खिलाफ अजीतमल कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई।
फफूंद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने पुलिस को बताया कि फरवरी माह में बेटी अजीतमल के बेलाझार गांव निवासी अपनी मौसेरी बहन डॉली के देवर रिंकू की शादी में शामिल होने गई थी।
आरोप है कि बेटी के साथ शादी समारोह के दौरान रिंकू ने दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर हत्या की धमकी दी। बेटी शादी के बाद घर लौटी और गुमसुुम रहने लगी। परिजनों ने कई बार उससे गुमशुम रहने का कारण पूछा, लेकिन उसने लोकलाज व डर के कारण घर में नहीं बताया।
विज्ञापन

कुछ महीनों बाद से किशोरी के पेट में दर्द शुरू हो गया। परिजनों ने उसका अल्ट्रासाउंड कराया तो उसके गर्भवती होने का पता चला। तब किशोरी ने परिजनों को रिंकू की करतूत बताई। शुक्रवार को पिता, बेटी को लेकर अजीतमल कोतवाली पहुंचा और रिंकू व डॉली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी नीरज यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें