फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: खनन की सूचना पर छापा मारा, जेसीबी सीज

Fri, 02 Jun 2023 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। चारागाह की जमीन पर खनन कर रहे चालक को जेसीबी समेत पुलिस ने छापा मारकर पकड़ लिया। पुलिस ने जेसीबी सीज कर चालक पर शांतिभंग में कार्रवाई की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र रूपपुर कटरा मार्ग पर शुक्रवार को सरकारी जमीन पर काफी दिनों से खनन चल रहा है। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने स्थानीय लेखपाल को दी। लेखपाल ने तहसील अधिकारियों को जानकारी देकर पुलिस को सूचना दी। शुक्रवार दोपहर पुलिस ने खनन हो रहे स्थान पर छापा मारा। पुलिस देख खनन करने में लगे करीब 10 ट्रैक्टर मौके से भाग निकले। जबकि पुलिस ने मौके से एक जेसीबी व चालक शीलू निवासी सहार को पकड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि पूरी रात खनन कराया जा रहा है। कुछ लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए। लेखपाल रोहित यादव ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी। इसपर सूचना पुलिस को दी गई। जमीन पर कितना खनन किया गया है इसकी रिपोर्ट नायब तहसीलदार को दी जा रही है। कोतवाली प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि खनन कराने वाले लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें